आज CDA ACADEMY, मथौली, बनकटी, बस्ती विद्यालय में भारत के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती अरुणा पाल सिंह जी द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।वरिष्ठ भाजपा नेता Arvind Pal ने इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित भी किया