#प्रशासनिक पहल से पूरा हुआ, वार्ड नंबर-8 का रुका आरसीसी सड़क निर्माण कार्य
#आदर्श नगर पंचायत #सिकन्दरपुर के वार्ड #नंबर-8 में पिछले कई दिनों से बंद पड़ा आरसीसी सड़क निर्माण कार्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की पहल के बाद पूरा हो गया। सड़क निर्माण पूरा होने से मोहल्लेवासियों में खुशी का माहौल है और लोगों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि सड़क निर्माण कार्य रुक जाने के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
#मोहल्लेवासियों ने मामले को अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचाया, जिसके बाद उपजिलाधिकारी सिकन्दरपुर प्रवीण यादव, नायब तहसीलदार रोशन सिंह, अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय तथा पुलिस प्रशासन ने पहल करते हुए सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराया। सड़क बन जाने के बाद वार्डवासियों ने अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निर्माण कार्य रुकने से आवागमन प्रभावित था, लेकिन अधिकारियों ने जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। मोहल्लेवासियों ने कहा कि स्थानीय समस्याओं का मौके पर संज्ञान लेकर उनका समाधान कराना प्रशासन की सक्रियता और जनहित के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है तथा सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए शासन-प्रशासन की सराहना की।