श्योपुर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष के चयन पर भाकर ने कहा- संघर्ष करने वाला चेहरा बनेगा जिलाध्यक्ष
श्योपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम को लेकर चल रही रणनीति को लेकर सोमवार को दोपहर 12 बजे प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया, इस मौके पर एआईसीसी पर्यवेक्षक नागौर विधायक मुकेश भाकर, पीसीसी पर्यवेक्षक मप्र के पूर्व केबीनेट मंत्री तरूण भनौत, सुनील शर्मा, मेवाराम जाटव शामिल हुए जिन्होंने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चयन को लेकर की जा रही प्रक्रिया से अवगत कराया।