टिकारी: अतरी थाना की पुलिस ने मठ बिगहा से हत्या के प्रयास के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Tikari, Gaya | Oct 1, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के मठ बीगहा से पुलिस ने हत्या के प्रयास में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशोक यादव उर्फ मुखिया जी के पुत्र मिट्ठू यादव से हुई है। जिसके खिलाफ पीड़ित ने रास्ते में घात लगाकर जान मारने की नियत से लोहे के रोड से मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस के द्वारा युवक को गिरफ्तारी उपरांत न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है।