नवाबगंज: जैदपुर में बिजली विभाग द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान से कटिया चोरों में मचा हड़कंप, ओवरलोडिंग के चलते की गई छापेमारी
जैदपुर नगर पंचायत में सोमवार की देर रात्रि करीब 10 बजे XEN, SDO व जेई के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर हुई छापेमारी से कटिया चोरों में हड़कंप मच गया। जेई मिर्जा परवेज हुसैन ने बताया इस दौरान ओवरलोडिंग की समस्या कम देखी गई। उन्होंने कहा कि यह छापेमारी और अधिक तेज की जायेगी।