मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के जोङ गांव में महिला बाल विकास विभाग के तत्वाधान में सास-बहू जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ
जिला कलेक्टर के निर्देश से जोङ गांव आंगनबाड़ी परिसर पर महिला बाल विकास विभाग तत्वाधान सास बहू जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ , कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा एवं महिला बाल विकास विभाग तत्वाधान महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता, टीकाकरण के बारे में जानकारी दी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में अपनी भागीदारी निभाने की अपील भी की।