मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन के राजकीयावास गांव में पुलिस ने नदी से बजरी खनन करते पाए जाने पर दो ट्रैक्टर वाहनों को किया ज़ब्त
राजकीयावास गांव के नदी क्षेत्र से बजरी खनन करते पाए जाने पर मारवाड़ जंक्शन थानां पुलिस द्वारा दो ट्रैक्टर वाहनों को जप्त किया ,पुलिस को आता देख बजरी माफियाओं ने बजरी से भरे ट्रैक्टर खाली कर दिए ,पुलिस द्वारा उक्त दोनों ट्रैक्टर वाहनों को जप्त कर मारवाड़ जंक्शन थाना लाया गया पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।