मंझिआंव: मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर कार-ई-टेंपो की जोरदार टक्कर, चालक की इलाज के दौरान मौत
मझिआंव-गढ़वा मुख्य पथ पर बकोइया स्कूल के समीप कार और ई-टेंपो की जोरदार टक्कर में घायल ई-टेंपो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक की पहचान पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के परता गांव निवासी नागेंद्र मिश्रा के पुत्र 35 वर्षीय प्रदीप मिश्रा के रूप में हुई है।