कनवास: तहसील क्षेत्र कनवास की 18 ग्राम पंचायतों में 5 फरवरी से आयोजित होंगे फार्मर रजिस्ट्री शिविर
Kanwas, Kota | Feb 4, 2025 कनवास तहसील क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों मे किसान रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसका शुभारम्भ 5 फरवरी बुधवार सुबह करीब 10 बजे ग्राम पंचायत कुराड में किया जाएगा। फार्मर रजिस्ट्री शिवरों में 11 अंकों की किसान की एक यूनिक डिजिटल पहचान किसान आईडी बनाई जाएगी। इसमें किसान के जनसांख्यिकी विवरण, स्वामित्व वाली भूमि का विवरण शामिल होगा।