कनवास: एनडीपीएस एक्ट मामले में 7 माह से फरार ₹2000 के इनामी आरोपी को देवली मांजी पुलिस ने जोधपुर से गिरफ्तार किया
Kanwas, Kota | Feb 2, 2025 कनवास थाना क्षेत्र की देवली मांजी पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे एनडीपीएस एक्ट मामले में वांछित 2 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी श्यामलाल जाट जोधपुर जिले के बीसलपुर का निवासी है जो पिछले 7 महीने से फरार चल रहा था।