बड़ौदा: जवासा में बच्चों का स्वास्थ्य शिविर, कलेक्टर के निर्देश पर आरबीएसके टीम ने किया हेल्थ चेकअप
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीम ने सोमवार को दोपहर 2 बजे शासकीय प्राथमिक विद्यालय जवासा में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में स्कूल के बच्चों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। टीम ने बच्चों की हीमोग्लोबिन जांच की तथा एनीमिया पाए गए बच्चों को आयरन की गोलियां दी।