गभाना: गभाना पुलिस ने अपहरण और बाइक लूट के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
इंस्पेक्टर गभाना मनोज कुमार ने बताया कि मडराक के नगला झाऊ निवासी छत्रपाल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाए कि उनका बेटा कमल कुमार महरावल स्थित एक होटल के बाहर खड़ा था। तभी सासनीगेट क्षेत्र के पला साहिबाबाद निवासी गौरव उर्फ उमेश कुमार अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और कमल का अपहरण कर उसकी अपाची बाइक भी ले गया।