आज शुक्रवार को करीब 5:00 बजे डीपीआरओ ने यह जानकारी दी। मधुबनी की विश्व प्रसिद्ध जितवारपुर की धरती ऐतिहासिक बदलाव की साक्षी बनने जा रही है, जहां कला और पर्यटन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मधुबनी जिले के प्रसिद्ध जितवारपुर गांव को क्राफ्ट टूरिज्म विलेज के रूप में विकसित किये जाने का कार्यारंभ कल शनिवार को किया जाएगा।