फ्रिज-अलमारी में छिपाकर रखी थी शराब, घर बना अवैध शराब का अड्डा!
मुरैना। संजय कॉलोनी की पटी गली में कोतवाली पुलिस ने एक घर पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस कार्रवाई में घर के अंदर फ्रिज और अलमारी में छिपाकर रखी गई करीब 84 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।
थाना प्रभारी अमित भदौरिया को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए घर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से रजनी सिंकरवार पत्नी सरमन सिसोदिया को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं।