जिले ने अवैध शराब भंडारण, परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही: पिछोर में 2000 लीटर लहान नष्ट, 510 लीटर शराब जब्त
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री Arpit Verma IAS के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु राजस्व, पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक स्तर पर छापामार कार्रवाई की जा रही है। संयुक्त दल द्वारा पिछोर क्षेत्र के ग्राम सालौरा एवं करारखेड़ा में संचालित अवैध शराब के ठिकानों पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई।
इस कार्रवाई के दौरान अवैध मदिरा निर्माण में प्रयुक्त लगभग 2000 लीटर लहान को मौके पर ही विधिवत विनष्ट कराया गया तथा ₹51,500 मूल्य की 510 लीटर हाथ भट्टी निर्मित अवैध कच्ची शराब जब्त की गई है। मामले में संलिप्त अभियुक्त रोहित उर्फ भूरा लोधी एवं हरेन्द्र चौहान के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संयुक्त कार्रवाई में एसडीएम पिछोर श्रीमती ममता शाक्य, तहसीलदार पिछोर शिवशंकर गुर्जर, आबकारी विभाग उपनिरीक्षक विनीत शर्मा, राहुल गुप्ता सहित थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, उप निरीक्षक रामकिशोर जोशी, कमल सिंह बंजारा, सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#shivpuri