बडोनी: बड़ौनी में एक दिन की बारिश से जलभराव, सफाई व्यवस्था फेल, सीएमओ ने की कार्रवाई, 4 सफाई कर्मचारी निलंबित
Badoni, Datia | Apr 9, 2026 बारिश की एक झड़ी ने बड़ौनी नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। बीते दिन हुई बारिश के बाद नगर में कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ यशवंत सिंह राठौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से कर्मचारियों ने हड़कंप मच गया।