चकरनगर: कानपुर रेलवे स्टेशन से अपहृत किशोरी बरामद, आरोपित को भेजा गया जेल
थाना क्षेत्र के एक कस्बा से 26 जुलाई को अपहरण की गई एक किशोरी को पुलिस ने गुरुवार सुबह एक रेलवे स्टेशन से आरोपित सहित गिरफ्तार कर लिया। पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित को जेल भेजा गया, जबकि किशोरी को मजिस्ट्रेट बयान के लिए न्यायालय भेजा गया। गुरुवार शाम करीब 5 बजे इंचार्ज थानेदार बृजेश कुमार सिंह ने जानकारी दी है।