भिवानी: बावड़ी गेट के निकट घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने चुराई₹15000 की नगदी और अन्य सामान पुलिस ने किया मामला दर्ज
उषा देवी पत्नी रामनिवास बावड़ी गेट के निकट निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि मैं खाटू श्याम और सालासर दर्शन करने के लिए राजस्थान गई हुई थी,पीछे से अज्ञात चोरों ने मेरे घर में घुसकर अलमारी से सोने की अंगूठी सोने की चेन चांदी की पाजेब, अन्य सामान ₹15000 के नगदी चुरा ली। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से अपील की है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ।