भिवानी: तोशाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव कैरू से एक महिला अपने लडके सहित हुई लापता पुलिस ने किया मामला दर्ज
करण पुत्र अजीत सिंह गांव कैरु निवासी ने पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी ज्योति मेरे लड़के हर्ष जिसकी उम्र 3 वर्ष है। उसके साथ कहीं लापता हो गई है जिसको हमने अपने स्तर पर आसपास में काफी तलाश किया।लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं लगा।इस मामले में उन्होंने पुलिस से अपील की है कि जल्द से जल्द उनकी पत्नी और बेटे को ढूंढा जाए ।इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।