बटियागढ़: बटियागढ़ की जुड़ी नदी का जलस्तर बढ़ा, मौक़े पर पहुंची पुलिस ने पुल से होकर बंद कराया आवागमन
रविवार शाम बटियागढ़ थाना क्षेत्र में जुड़ी नदी उफान पर आ गई,नदी उफान पर होने से बटियागढ़ और घनश्यामपुरा के बीच नदी पर बना पुल जलमग्न हो गया,सूचना पर बटियागढ़ थाना पुलिस पुल पर पँहुची और सुरक्षा के नजरिये से आवागमन बन्द कराया ताकि लोग और राहगीर उफनते पुल से जान जोखिम में डालकर पुल पार न करें