बटियागढ़: ऑपरेशन मुस्कान के तहत मगरोन पुलिस को मिली सफलता,दो युवतियों को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया
जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मगरोंन थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों से गुमशुदा हुई दो युवतियों को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है,थाना क्षेत्र के भिलौनी गांव से करीब डेढ़ साल पूर्व गायब युवती को दमोह रेलवे स्टेशन से दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया,इसी तरह दूसरे मामले में भी पुलिस ने कार्यवाही की