पंडरिया: 52 पत्ती ताश में पैसा लगाकर जुआ खेलने वाले 04 जुआरियों को दामापुर पुलिस ने अतरिया से किया गिरफ्तार,1030 रु नकदी जप्त
26 जनवरी को दामापुर पुलिस ने जुआरियों पर कार्यवाही किया है।दरअसल ग्राम अतरिया से 52 पत्ती ताश में पैसा लगाकर जुआ खेलने वाले जुआरी जितेंद्र साहू, कृष्णा साहू,विक्की साहू और पुरन कुंभकार को दामापुर पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।जुआरियों के पास 1030 रु नकदी रकम जप्त किया है।आरोपियों के ऊपर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) तहत मामला किया दर्ज।