उचेहरा: पथरहटा गांव में शुरू हुई हिंदी फिल्म ‘पेड़पालकी’ की शूटिंग।
विंध्य अंचल की सांस्कृतिक और प्राकृतिक सुंदरता अब बड़े पर्दे पर नजर आएगी। बॉलीवुड के विख्यात फिल्म निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह बघेल की आगामी हिंदी फिल्म ‘पेड़पालकी’ की शूटिंग का शुभारंभ सतना जिले की उचेहरा तहसील अंतर्गत पथरहटा गांव में विधि-विधान से किया गया।निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह की की मौजूदगी मे गांव सरपंच जायबहादुर सिंह ने फीता काट किया शुभारंभ।