गरौठा: बारिश का कहर! गरौठा के रमपुरा में कच्चा मकान गिरा, पीड़ित परिवार ने मदद की गुहार लगाई
झांसी के गरौठा क्षेत्र के रमपुरा गांव में लगातार बारिश के चलते एक कच्चा मकान गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मकान का सर्वे कराकर आर्थिक मदद और आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है।