अशोक नगर: डेंगरा गांव में 27 वर्षीय महिला ने पिया डीएपी हालत बिगड़ी परिजनों ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया उपचार जारी
अशोकनगर विदिशा जिले के ढेंगरा गांव में एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते डीएपी का घोल पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार विदिशा जिले के डोंगर गांव निवासी सीता पति नीलेश कुशवाहा उम्र 27 वर्ष ने रविवार की सुबह 8 बजे अपने घर पर रखे डीएपी का घोल बनाकर पी लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों को हालत बिगड़ने पर पता चला।