बिलासपुर: सकरी क्षेत्र में घूरकर देखे जाने से नाराज युवकों ने छात्र और उसके दोस्तों की बेरहमी से की पिटाई, CCTV वीडियो वायरल
बुधवार को सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी, बस घूरकर देखा था, इस बात से नाराज युवकों ने छात्र की बेरहमी से पिटाई, CCTV वीडियो वायरल बिलासपुर के सकरी स्थित भवानी ढाबा में सोमवार देर रात घूरकर देखने की बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि सुमीत यादव और उसके साथियों ने हर्ष पटेल व उसके दोस्तों पर लाठी, बेल्ट, पाइप और पत्थरों से हमला कर दिया। घटना CCTV में कैद हुई।