शिवपुरी नगर: फूलपुर: 18 अप्रैल को उठनी थी डोली, पर 11 फरवरी को उठ गई अर्थी; मंगेतर की बेवफाई ने ली 22 वर्षीय युवक की जान
शिवपुरी जिले के सिहोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम फूलपुर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी मंगेतर के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित पिता ने आज शुक्रवार की दोपहर 3 बजे शिवपुरी एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग की है।