गिरिडीह: वकालतखाना परिसर में केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति ने भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की
चित्रगुप्त पूजा को लेकर बुधवार को 12 बजे वकालतखाना परिसर में केंद्रीय चित्रगुप्त महापरिवार पूजा समिति की ओर से भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। पूजा में समिति के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोग शामिल हुए।