जांजगीर: भीमा तालाब की बदहाली पर नगरवासियों में आक्रोश, कल कलेक्ट्रेट तक निकलेगी विशाल रैली
जांजगीर-नैला के ऐतिहासिक भीमा तालाब की बदहाल स्थिति को लेकर अब नगरवासियों ने आवाज बुलंद करने का फैसला किया है। तालाब में गंदगी और दुर्गंध की समस्या से परेशान नागरिक 14 अक्टूबर को ‘भीमा तालाब बचाओ अभियान’ के तहत विशाल रैली निकालेंगे। यह रैली तालाब परिसर से शुरू होकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचेगी, जहां प्रदर्शन कर प्रशासन से सफाई और संरक्षण की मांग की जाएगी।