शामली: शामली कोतवाली क्षेत्र के भिक्की मोड पर युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Shamli, Shamli | Sep 30, 2026 शामली की शहर कोतवाली क्षेत्र के भिक्की मोड़ पर बीच सड़क का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक पर बेल्ट व घूसे—थप्पडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बामुश्किल युवक को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि संबंधित को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं