चूरू: अग्रसेन नगर में बाइक पर संदिग्ध मिले 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
Churu, Churu | Apr 25, 2025 चूरू शहर के अग्रसेन नगर में बाइक पर संदिग्ध मिले 2 युवकों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनो से पूछताछ करने पर वे पुलिस से ही झगड़ा करने लगे, जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सदर थाने के हेड कांस्टेबल संजय कमांडो ने शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाने की टीम बीती रात गश्त कर रही थी।