गोवर्धन: कैबिनेट मंत्री के भतीजे और पुलिस के बीच थाने में नोकझोंक, पुलिस कस्टडी से समर्थक को छुड़ाने का लगा आरोप
पुलिस का आरोप है कि सूरजपाल ने एक पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की, जिसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने आ गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस पर युवक के साथ मारपीट करने के भी गंभीर आरोप लगे हैं। बताते हे कि पकड़ा गया युवक सूरजपाल कैबिनेट मंत्री के भतीजे और प्रतिनिधि नरदेव चौधरी का बेहद खास समर्थक है। इसके बाद वह नरदेव चौधरी थाने पहुंचे और यहां जमकर ड्रामा चला