चित्तौड़गढ़ में सैती स्थित जिला जाट समाज द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए सराहनीय पहल की गई। जाट छात्रावास परिसर के पेड़ों पर परिंडे बांधकर पक्षियों के पीने के पानी की व्यवस्था की गई। लेहरू लाल जाट ओरडी ने कहा कि गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना सभी की जिम्मेदारी है।