बिंद: बकरा गांव के वार्ड नं 2 में गली में बह रहा नाली का पानी, ग्रामीणों को हो रही परेशानी
Bind, Nalanda | Sep 7, 2026 बिंद प्रखंड के कथराही पंचायत अंतर्गत बकरा गांव के वार्ड नंबर-2 में नाली का पानी गली में बहने से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। गली में घुटने से ऊपर तक पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ता है। वर्तमान में ग्रामीणों ने जगह-जगह ईंट रखकर किसी त