परैया: खीरी: अज्ञात कारण से बबलू यादव के घर में लगी आग, हज़ारों का सामान जलकर राख
Paraiya, Gaya | May 27, 2026 परैया थाना क्षेत्र के पुनाकला पंचायत स्थित खीरी गांव में मंगलवार रात अज्ञात कारण से ग्रामीण। बबलू यादव के घर में आग लग गई। घटना में किसान के घर में रखा अनाज, कपड़ा व अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान के परिवार में घटना से भारी संकट उत्पन्न हो गया है। पीड़ित ने अधिकारी से आपदा राहत अंतर्गत सहयोग की मांग की है।