अनूपपुर: लिखित आश्वासन के बाद भी किसानों को नहीं मिली बिजली, देर रात कलेक्टर बंगले पहुंचे किसान
बीते 25 मई 2026 को किसानों द्वारा लगभग 11 घंटे तक किए गए चक्का जाम आंदोलन के बाद विद्युत विभाग ने किसानों को 24 घंटे बिजली देने का लिखित आश्वासन दिया था। लेकिन शाम करीब 6 बजे बिजली कट जाने से किसानों में नाराजगी फैल गई। रात करीब 8 बजे किसान बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे, लेकिन अधिकारियों से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद किसान थाना कोतवाली पहुंचे ।