सहारनपुर: UPSSSC PET अभ्यर्थियों को एसएसपी अभिनंदन ने दी शुभकामनाएं, जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन ने रविवार दोपहर 1:00 बजे UPSSSC PET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना की है। उन्होंने अभ्यर्थियों से शांतिपूर्वक, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल होने की अपील की।