बद्रीपुर हाईवे पर ट्रक डंपर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल।
विकासनगर। बद्रीपुर-मेदिनीपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार, 8 अगस्त को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक ट्रक डंपर चालक की कथित घोर लापरवाही के कारण स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। घायल की पहचान बद्रीपुर-मेदिनीपुर निवासी सुमित कश्यप के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को स्वामी विवेकानंद अस्पताल, धर्मावाला के आपातकालीन विभाग (इमरजेंसी) में भर्ती कराया, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।