शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना ने उद्यम सिंह चौक पर पुष्प अर्पित करके शहीद उद्यम सिंह जी को नमन
चेतावनी - 15 अगस्त को उद्यम सिंह चौक बादशाहपुर होगा शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना का ध्वजारोहण।
आज शहीद उद्यम सिंह न्याय सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष - मोहन
गुरुग्राम, गौरव गर्ग। खुरानिया ने संस्थापक हंसराज बरवाल एवं सह संस्थापक अधिवक्ता रोहित मदान के साथ मिलकर पूरे टीम के साथ बादशाहपुर वाटिका चौक जिसका मूल नाम शहीद उद्यम सिंह चौक है वहां पुष्प अर्पित करते हुए उद्यम सिंह जी को नमन किया एवं वहां लगे बोर्ड जिन पर लिखा है महाशय हंसराम चौक के खिलाफ आप्ति जताई ओर अगर निगम को चेतावनी देते हुए कहां गया कि हमने पहले भी नगर निगम प्रशाशन गुरुग्राम को मीडिया के माध्यम से सूचित करते हुए कहा था कि जब ये चौंक शहीद उद्यम सिंह चौक है तो इसका नाम बदलना बहुत शर्मनाक ओर निंदनीय है जबकि बहुत सारे चौक गुरुग्राम में ऐसे है जहां आप कोई ओर नाम से चौक बना सकते है लेकिन शहीद उद्यम सिंह जी देश के अदम्य साहस के योद्धा थे जिनको अपमानीय करने का काम नगर निगम द्वारा किया गया है वो किसी राजनीतिक दवाब के कारण भी हो सकता है लेकिन उद्यम सिंह जी का अपमान अब हम नहीं सहेंगे ये स्पष्ट है अगर 10 अगस्त तक यहां सम्पूर्ण तरह से उद्यम सिंह चौक बादशाहपुर निगम इसको घोषित नहीं करता है तो क़ानूनी रूप से भी ओर सकड पर भी हम अपनी लड़ाई लड़ने का काम करेंगे।
अगर 10 अगस्त तक इसका समाधान नहीं हुआ तो 15 अगस्त को शहीद उधम सिंह न्याय सेना यही ध्वजारोहण करने का काम करेगी।।
इसी दौरान साथ में अम्बेडर सभा न्यू पालम विहार के अध्यक्ष मान्यवर सरवन कुमार एवं समाज सेवी भाई सुधीर कल्षण, मुकेश सिंघल, विनोद भाटिया, राजेश कुमार, भाई प्रदीप बरूवास ओर डॉ सुशील कटारिया जी एवं अन्य काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।।