ब्यौहारी: घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के खड्डा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला हुआ। रामनिरंजन पटेल ने आरोप लगाया कि सोनू पटेल और समर बहादूर पटेल रात में घर में घुसे और धारदार हथियार व डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू की है।