परिहार: परिहार के पूर्व थानाध्यक्ष सुमित कुमार को भावभीनी विदाई दी गई, सम्मान समारोह का आयोजन हुआ
परिहार थाना क्षेत्र में कार्यकाल पूरा होने के बाद पूर्व थानाध्यक्ष सुमित कुमार के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।