घाटमपुर: रडौली गांव में झोलाछाप के गलत इलाज से महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
घाटमपुर के रडौली गांव में झोलाछाप के गलत इलाज से महिला की मौत हो गई।महिला सजेती के दुर्गागंज गांव की रहने वाली थी।परिजनों ने बताया झोलाछाप के गलत इलाज से हालत गंभीर हो गई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी ने बुधवार दोपहर 2:30 बजे बताया परिजनों ने हंगामा किया, समझाया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।