Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
r4rajesh055
पहले घर में हुआ विवाद, फिर मां ने 3 बच्चों संग उठाया खौ.फनाक कदम ?
Katihar, Katihar
| Aug 29, 2026
MORE NEWS
रिफॉर्म होगा, तभी परफॉर्म करेगा बिहार, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Katihar, Katihar | Aug 29, 2026
LJP रामविलास का शक्ति प्रदर्शन, संगीता देवी का भव्य स्वागत, दर्जनभर लोगों ने थामा पार्टी का दामन
Katihar, Katihar | Aug 29, 2026
अतिक्रमण पर नगर निगम का एक्शन, सड़क पर कब्जा करने वालों से वसूला ₹10,500 जुर्माना
Katihar, Katihar | Aug 29, 2026
समाहरणालय कटिहार सूचना जनसंपर्क शाखा प्रेस विज्ञप्ति-01 युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय, कटिहार के तत्वावधान में आज दिनांक-29.08.2026 को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, लेबर सेंटर परिसर, एफ० सी० आई० गोदाम के सामने, डहेरिया, कटिहार में किया गया। जिसका उद्घाटन मो० तारिक अनवर, माननीय सांसद, कटिहार, श्री तारकिशोर प्रसाद, माननीय विधायक, कटिहार-सह-पूर्व उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार, श्री आशुतोष द्विवेदी, भा० प्र० से०, जिला पदाधिकारी, कटिहार एवं श्रीमति उषा अग्रवाल, माननीय महापौर, नगर निगम, कटिहार के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस एक दिवसीय नियोजन मेला में 23 नियोजकों द्वारा युवाओं / युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान किया गया था। नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का उद्घाटन करने के पश्चात् मुख्य अतिथियों द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए संयुक्त श्रम भवन, लेबर सेंटर परिसर, एफ० सी० आई० गोदाम के सामने, डहेरिया, कटिहार में आयोजित नियोजन मेला को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर बताया। उन्होंने बताया कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का यह बहुत अच्छा पहल है जिसमें एक हीं स्थान पर विभिन्न क्षेत्र के कई नियोजक युवाओं को रोजगार देने के लिए उनके क्षेत्र में उपस्थित है। यह बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है जहाँ जॉबसीकर नियोजक से संपर्क कर अपना बायोडाटा देकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य अतिथियों द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में युवाओं के लिए अनेकों रोजगार उपलब्ध है, युवा उनके अनुसार अपना कौशल विकास करें तथा अपने शैक्षणिक योग्यता उनके अनुसार प्राप्त करें। मुख्य अतिथियों द्वारा युवाओं से अपील किया गया कि युवा इस तरह के आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले एवं अपने योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करें। जो युवा जॉब नहीं करना चाहते हैं उसको स्वरोजगार करने के लिए भी प्रेरित किये तथा युवाओं के रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित अनेकों योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी, कटिहार मो० तौसीफ क्याम, कनीय सांख्यिकी सहायक, श्री रविन्द्र पासवान, कनीय सांख्यिकी सहायक, श्री अभिजित चन्द्र दे, कनीय सांख्यिकी सहायक, मो० साकिब उबेद, प्रधान लिपिक, श्री इन्द्रदेव प्रसाद, यंग प्रोफेसनल, श्री संजीव कुमार, जिला कौशल प्रबंधक, श्री विवेक कुमार एवं श्री सुधा रंजन, एवं जिला नियोजनालय, कटिहार के समस्त कर्मी उपस्थित थे। इस नियोजन मेला में निम्नलिखित सरकारी विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन दिया गया। 1. जिला नियोजनालय, कटिहार द्वारा एन०सी०एस० कॉउन्टर एवं बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन । 2. समुद्रपार नियोजन ब्यूरो, कटिहार। 3. डी० आर० सी० सी०, कटिहार। 4. सहायक श्रमायुक्त पूर्णियाँ प्रमंडल, कटिहार। 5. आर० सेटी० कटिहार। 6. मेरा युवा भारत, (नेहरू युवा केन्द्र), कटिहार। 7. आई० टी० आई०, कटिहार। 8. जीविका, कटिहार। 9. जिला कृषि, कार्यालय, कटिहार। इस नियोजन मेला में विभागीय पदाधिकारी एवं विशेषज्ञों द्वारा युवाओं का व्यावसायिक मार्गदर्शन, स्वरोजगार कॅरियर मार्गदर्शन एवं उद्यमिता विकास हेतु अनेक टिप्स एवं मार्गदर्शन दिये गये। नियोजन मेला में भाग लेने वाले नियोजक 1. निजी नियोजको की संख्या 23 कुल प्राप्त बायोडाटा - 1557 कुल चयन-554 2. सरकारी स्टॉल की संख्या - 09 कुल आवेदन/मार्गदर्शन - 1063 आज दिनांक-29.08.2026 को संध्या 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी, कटिहार एवं कार्यालय के समस्त कर्मियों द्वारा इस एक दिवसीय नियोजन मेला का सफल समापन किया गया। @topfans Information & Public Relations Department, Government of Bihar #employment Labour Resources Department, Government of Bihar
Katihar, Bihar | Aug 29, 2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के मार्गदर्शन में 'बहनों का सम्मान, सरकार की पहचान' थीम पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पहल एवं घोषणाएं की गईं, जिससे बिहार की बहनों-बेटियों के सशक्त भविष्य की नई राह खुलेगी। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans #katihar
Katihar, Bihar | Aug 29, 2026
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कल्याणगांव प्रखंड -बलरामपुर टाइप 1 का निरीक्षण जिला पदाधिकारी कटिहार के द्वारा किया गया। कटिहार 18 अगस्त 2026 मंगलवार आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी के द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कल्याणगांव प्रखंड- बलरामपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आवासित छात्राओं के पठन-पाठन एवं खानपान की व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी किचन का निरीक्षण कर साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु व्यापक दिशा निर्देश दिया। आवासित छात्राओं को सरकार के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश के आलोक में पौष्टिक भोजन एवं हाइजीन का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया गया। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कटिहार। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department @topfans #katihar
Katihar, Bihar | Aug 29, 2026
जिलाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी के आदेशानुसार जिला कृषि पदाधिकारी, कटिहार द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय (मॉडल स्कूल), परभेली, प्रखंड–कदवा कटिहार में विद्यार्थियों के बीच लगभग 1 घंटा 45 मिनट का शिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को “जीवों में विविधता” तथा कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को “प्रकाश–परावर्तन एवं अपवर्तन” जैसे महत्वपूर्ण अध्याय पढ़ाए गए। शिक्षण के दौरान विद्यार्थियों की विषय के प्रति रुचि, जिज्ञासा एवं सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिली। बच्चों के साथ संवादात्मक एवं सरल तरीके से विषय को समझाने का प्रयास किया गया, जिससे उनमें सीखने के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा। इस अवसर पर विद्यालय के कक्षाओं, प्रयोगशाला एवं शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया तथा विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी महोदय की यह अभिनव पहल निश्चित रूप से कटिहार जिले की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। प्रशासनिक अधिकारियों का विद्यालयों में पहुँचकर बच्चों के साथ सीधे संवाद करना न केवल विद्यार्थियों को प्रेरित करेगा, बल्कि “पढ़ाई के प्रति रुचि और सीखने की संस्कृति” को भी मजबूत करेगा। यह पहल — जिला प्रशासन और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय के साथ, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @topfans Bihar Education Department #katihar
Katihar, Bihar | Aug 29, 2026
जिला पदाधिकारी कटिहार आशुतोष द्विवेदी के निदेश के आलोक में आज उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय ( मॉडल स्कूल) मल्हारिया, समेली के बच्चों के साथ मैथ्स और फिजिक्स विषय पर अध्ययन से सम्बन्धित चर्चाएँ की तथा विद्यालय के हो रहे पठन पाठन की जानकारी ली। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department #katihar @topfans
Katihar, Bihar | Aug 29, 2026