समाहरणालय कटिहार
सूचना जनसंपर्क शाखा
प्रेस विज्ञप्ति-01
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय, कटिहार के तत्वावधान में आज दिनांक-29.08.2026 को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन संयुक्त श्रम भवन, लेबर सेंटर परिसर, एफ० सी० आई० गोदाम के सामने, डहेरिया, कटिहार में किया गया। जिसका उद्घाटन मो० तारिक अनवर, माननीय सांसद, कटिहार, श्री तारकिशोर प्रसाद, माननीय विधायक, कटिहार-सह-पूर्व उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार, श्री आशुतोष द्विवेदी, भा० प्र० से०, जिला पदाधिकारी, कटिहार एवं श्रीमति उषा अग्रवाल, माननीय महापौर, नगर निगम, कटिहार के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
इस एक दिवसीय नियोजन मेला में 23 नियोजकों द्वारा युवाओं / युवतियों को रोजगार के अवसर प्रदान किया गया था। नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का उद्घाटन करने के पश्चात् मुख्य अतिथियों द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए संयुक्त श्रम भवन, लेबर सेंटर परिसर, एफ० सी० आई० गोदाम के सामने, डहेरिया, कटिहार में आयोजित नियोजन मेला को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर बताया। उन्होंने बताया कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का यह बहुत अच्छा पहल है जिसमें एक हीं स्थान पर विभिन्न क्षेत्र के कई नियोजक युवाओं को रोजगार देने के लिए उनके क्षेत्र में उपस्थित है। यह बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है जहाँ जॉबसीकर नियोजक से संपर्क कर अपना बायोडाटा देकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य अतिथियों द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में युवाओं के लिए अनेकों रोजगार उपलब्ध है, युवा उनके अनुसार अपना कौशल विकास करें तथा अपने शैक्षणिक योग्यता उनके अनुसार प्राप्त करें। मुख्य अतिथियों द्वारा युवाओं से अपील किया गया कि युवा इस तरह के आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले एवं अपने योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करें। जो युवा जॉब नहीं करना चाहते हैं उसको स्वरोजगार करने के लिए भी प्रेरित किये तथा युवाओं के रोजगार एवं स्वरोजगार से संबंधित अनेकों योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी, कटिहार मो० तौसीफ क्याम, कनीय सांख्यिकी सहायक, श्री रविन्द्र पासवान, कनीय सांख्यिकी सहायक, श्री अभिजित चन्द्र दे, कनीय सांख्यिकी सहायक, मो० साकिब उबेद, प्रधान लिपिक, श्री इन्द्रदेव प्रसाद, यंग प्रोफेसनल, श्री संजीव कुमार, जिला कौशल प्रबंधक, श्री विवेक कुमार
एवं श्री सुधा रंजन, एवं जिला नियोजनालय, कटिहार के समस्त कर्मी उपस्थित थे। इस नियोजन मेला में निम्नलिखित सरकारी विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन दिया गया।
1. जिला नियोजनालय, कटिहार द्वारा एन०सी०एस० कॉउन्टर एवं बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन ।
2. समुद्रपार नियोजन ब्यूरो, कटिहार।
3. डी० आर० सी० सी०, कटिहार।
4. सहायक श्रमायुक्त पूर्णियाँ प्रमंडल, कटिहार।
5. आर० सेटी० कटिहार।
6. मेरा युवा भारत, (नेहरू युवा केन्द्र), कटिहार।
7. आई० टी० आई०, कटिहार।
8. जीविका, कटिहार।
9. जिला कृषि, कार्यालय, कटिहार।
इस नियोजन मेला में विभागीय पदाधिकारी एवं विशेषज्ञों द्वारा युवाओं का व्यावसायिक मार्गदर्शन, स्वरोजगार कॅरियर मार्गदर्शन एवं उद्यमिता विकास हेतु अनेक टिप्स एवं मार्गदर्शन दिये गये।
नियोजन मेला में भाग लेने वाले नियोजक
1. निजी नियोजको की संख्या 23 कुल प्राप्त बायोडाटा - 1557 कुल चयन-554
2. सरकारी स्टॉल की संख्या - 09 कुल आवेदन/मार्गदर्शन - 1063
आज दिनांक-29.08.2026 को संध्या 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी, कटिहार एवं कार्यालय के समस्त कर्मियों द्वारा इस एक दिवसीय नियोजन मेला का सफल समापन किया गया।
@topfans Information & Public Relations Department, Government of Bihar #employment Labour Resources Department, Government of Bihar
Katihar, Bihar | Aug 29, 2026