गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया RPF टीम ने 'ऑपरेशन अमानत' के तहत यात्री का छूटा सामान बरामद कर सुपुर्द किया
गया RPF की टीम ने ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री का छूटा हुआ सामान को बरामद कर सुपुर्द किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने सोमवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि महाबोधी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री का वॉकर छूट गया।जिसे बरामद कर सुपुर्द किया गया है।सुपुर्द किए गए सामान की अनुमानित मूल्य 3 हजार रुपए बताया गया है।