लोहरदगा: सांसद सुखदेव भगत के आवास पर जनसमस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीण, सांसद ने दिया समाधान का भरोसा
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपने लोहरदगा स्थित आवास पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों की सड़क, बिजली, पेयजल, चिकित्सा समेत कई जनसमस्याएं सुनीं। सांसद ने एक-एक कर सभी लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया।