सारणी में छात्राओं का प्रदर्शन, लैब असिस्टेंट पर POCSO एक्ट में केस
बैतूल के सारणी में जनजातीय कार्य विभाग के स्कूल की छात्राओं ने कथित अभद्रता और बैड टच के आरोपों को लेकर रैली निकालकर थाने का घेराव किया। छात्राएं थाना परिसर के सामने धरने पर बैठ गईं। वहीं ABVP कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
मामले में पुलिस ने लैब असिस्टेंट के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
📍 सारणी | बैतूल
#Betul #Sarni #BetulNews #SarniNews #POCSO ABVP StudentProtest MadhyaPradesh ApnaEpaper
Betul, Betul | Aug 21, 2026