सेन्हा: लोहरदगा खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, सेन्हा में तंबाकू कानून उल्लंघन पर 11 दुकानदारों पर कार्रवाई।
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कोषांग, लोहरदगा, खाद्य सुरक्षा विभाग, लोहरदगा तथा सेन्हा प्रखंड प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार को लगभग दोपहर 12 बजे सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थिति एवं बक्सीदीपा अर्रु जे.पी. सिन्हा पथ तथा विद्यालयों के आसपास सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 के तहत विशेष छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया गया।