बटियागढ़: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, 2 युवक घायल, बटियागढ़ के अनगौरी के तालाब के पास की घटना
बटियागढ़ ब्लाक के अनगौरी गांव के तालाब के पास दो बाइको की आमने सामने टक्कर हो गई,बुधवार दोपहर करीब 2 बजे घटना में दो युवक घायल हुए,घायल नन्ना बंजारा पिता रामा बंजारा उम्र 23 साल निवासी सादपुर और चतरा बंजारा पिता जलना बंजारा उम्र 21 साल निवासी सादपुर गंभीर रूप से घायल हो गए,घटना के समय फतेहपुर से लौट रहे सिंगपुर सरपंच प्रीतिनिधि महेंद कटारे ने अस्पताल भेजा