पलिया: बारिश से तालाब बनी मछली मंडी सड़क, वर्षों से निर्माण न होने के कारण राहगीर बेहाल
पलिया नगरपालिका क्षेत्र की मछली मंडी सड़क दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद पूरी तरह जलमग्न हो गई है। लंबे समय से निर्माण की बाट जोह रही यह सड़क अब तालाब में तब्दील हो चुकी है, जिससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।